जौनपुर, अप्रैल 10 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के पूरा फ़गुई गांव में एक युवक ने लाठी डंडे से मां और बेटी की पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त गांव निवासी प्रमिला चौहान पत्नी श्याम चौहान ने आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी सौरभ चौहान गुरुवार को मेरे घर की तरफ आ रहा था। मैने एक कुत्ता पाला है वह भौंकने लगा। तब सौरभ ने डंडे से उसे पीट दिया। इसकी शिकायत वह और उसकी बेटी मधु उसके घर लेकर गई तो वह बिना बात दोनों की लाठी डंडे से पिटाई करने लगा। किसी तरह से वहां से बचकर कर घर पहुंची तो वह घर पर भी चढ़कर मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर पर सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.