मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कम्बल वाला बाग में युवक ने लाइसेंस बंदूक ने गर्दन में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लिया है।नई मंडी कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मोहल्ला कम्बल वाला बाग में दोपहर बाद विवेक ने कमरे के अंदर लाइसेंसी बंदूक गर्दन के नीचे गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह क्रिमिनल डीजीसी रहे चंद्रपाल सिरोही का बेटा था। चंद्रपाल सिरोही का पिछले वर्ष निधन हो गया था। लाइसेंसी बंदूक उनके नाम पर ही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि विवेक एसडी मैनेजमेंट डिग्री कॉलेज के लेखा विभाग में नौकरी करता था, लेकिन वर्तमान म...