युवक ने लगाया 3.60 लाख रुपये हड़पने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी उमाशंकर प्रजापति पुत्र धुन्नीलाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि महेवा मलकिया गांव निवासी अभय कुमार मिश्र उर्फ सोनू उर्फ सिद्धार्थ ने उससे कहा कि वह फाइनेंस का काम करता है। पैसा कमाना है तो हमारे घर आकर काम समझ लेना। 12 नवंबर 2025 को वह उसके घर पहुंचा तो उनके परिजन फाइनेंस के बहाने 50 हजार रुपये उसके खाते में डलवा दिया। आरोप है कि कई बार में तीन लाख 60 हजार रुपये खाते में जमा कराए। उसे अब तक कोई लाभ नहीं मिला तो पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने घर बुलाया। उसके घर जाने पर गालियां देते हुए मारा पीटा और दोबारा पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित उमाशंकर प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.