युवक ने लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
हजारीबाग, मई 23 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो निवासी पुरूषोत्तम कुमार ने गाल्होबार के दो युवकों पर मारपीट करने तथा मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। उनके आवेदन पर आरोपियों के विरूद्ध थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक ने आरोप लगाया है कि ईंट भट्ठे का कारोबार करने वाले गाल्होबार निवासी चेतलाल साव और पिंटू साव उर्फ (पेंटल) अपने 4 से 5 अन्य साथियों के साथ मारपीट की। बताया कि वे बीते 20 मई को किसी काम से गाल्होबार गए हुए थे। वापस लौटते समय गाल्होबार मोड़ के पास पहले से घात लगाए आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। यह भी पढ़ें- गाली गालौज का विरोध करने पर युवक को पीटा इसके अलावा जान से मारने की भी धमकी दी। कुछ लोगों की मदद से वे किसी तरह बच निकले। इसके बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.