हापुड़, जनवरी 30 -- नगर के मोहल्ला अहताबस्ती राम निवासी राकेश कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व वह घर से बाजार में सामान लेने के लिए गया था। वहां उसको देखकर मोहल्ला निवासी तीन युवकों ने गाली गलौज की। पीड़ित ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.