युवक ने लगाया पिटाई का आरोप
गौरीगंज, अप्रैल 21 -- गौरीगंज। कोतवाली क्षेत्र के पूरे धूत का पुरवा अन्नी बैजल निवासी शुभम वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार की शाम वह गौरीगंज बाजार से पैदल ही घर जा रहा था। रास्ते में धूत का पुरवा गौशाला के पास पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही निवासी संकित वर्मा, शुभम वर्मा व अंशू वर्मा ने उसे रोककर गाली गलौज शुरू कर दिया। जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच शुरू की है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.