युवक ने राष्ट्रपति से मांगी आत्मदाह की अनुमति
अलीगढ़, जून 30 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के होली वाला मोहल्ला निवासी पीड़ित छैलू राम (वाल्मीकि) ने न्याय न मिलने पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति को पत्र भेजकर आत्मदाह की अनुमति मांगी है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। पीड़ित का आरोप है कि पिछले आठ महीनों से उसके पड़ोसी सरकारी नक्शे के विपरीत उसकी भूमि और घर के सामने अवैध रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर दबंगों ने उसके परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। छैलू राम के अनुसार, उसने जिलाधिकारी, एसएसपी और एसडीएम खैर सहित कई उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हताश होकर उसने राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और न्याय न मिलने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.