फिरोजाबाद, मार्च 20 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नीम खेरिया के पास एक युवक घायल अवस्था में रेलवे लाइन के किनारे मिला। घायल की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने यात्री को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यात्री ने एक अन्य यात्री पर ट्रेन से धक्का देने का आरोप लगाया। रंजन 45 निवासी भरथना जिला इटावा नीम खेरिया के पास रेलवे लाइन किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने घायल यात्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल यात्री का कहना है कि वह आगरा से भरथना जाने के लिए ट्रेन से जा रहा था। लेकिन उसे ट्रेन के बारे में जानकारी नहीं थी। यात्री का आरोप है कि किसी ने उसे ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। घायल यात्री के परिजन उसे अपने घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.