उन्नाव, मार्च 21 -- बीघापुर। अपसरी गांव निवासी युवक ने मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित राम प्रताप सिंह पुत्र राम कृष्ण ने पुलिस में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 19 मार्च 2026 की रात वह जाजनपुर गांव में नौटंकी देखने गया था। नौटंकी बंद कराने को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। इसी दौरान राहुल, आनंद, हर्ष, केशन, सोनू, विष्णुकांत व शशिकांत सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी और कुर्सियों से हमला कर दिया। हमले में राम प्रताप सिंह व उनके साथ मौजूद छविनाथ को चोटें आई हैं। पीड़ित के अनुसार मारपीट दौरान कार्यक्रम में रखी कुर्सियां भी टूट गईं, जिससे नुकसान हुआ। घटना के बाद आरोपित धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.