हमीरपुर, फरवरी 28 -- राठ, संवाददाता। महिला ने गांव के युवक पर अंधेरे में खींचकर ले जाने और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जलालपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि पति गांव में किसी समारोह में बाजा बजाने गये थे। वह घर पर थी गांव का गणेशाराम अनुरागी दरवाजे पर आया और गाली गलौज करते हुए हाथ पकड़कर अंधेरे में ले जाकर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर घर के अंदर से नाबालिग पुत्री दौड़ कर आई और बचाने का प्रयास किया तो आरोपी गणेशराम ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि आरोपी कई बार इस तरह की हरकत कर चुका है। जब पति घर आए और घटना की जानकारी दी तो वह पति के साथ आरोपी के घर पहुंची तो उसने लाठी डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.