अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- अम्बेडकरनगर। अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बेवाना थाना क्षेत्र के अशरफाबाद दढ़िया निवासी युवक राहुल से बिजेथुआ स्थित हनुमान मंदिर में विगत दिनों शादी रचाई। शादी करने के बाद दोनों पूर्व प्रधान अशरफाबाद सत्यदेव वर्मा के घर पहंुच कर बताया कि वे प्रेम विवाह कर लिए हैं। पूर्व प्रधान ने युवक की मां सरिता को इसकी जानकारी दी। उसने इस शादी की जानकारी लड़की की मां को दी। लड़की मां उसे ले जाने के लिए पूर्व प्रधान के घर पर पहंुची लेकिन लड़की अपनी मां के साथ जाने को तैयार नहीं हुई और दोनों चुपके से कहीं अन्यत्र चले गए। सरिता ने इस प्रेम विवाह की लिखित सूचना बेवाना थाने में दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.