अमरोहा, मई 15 -- अमरोहा, संवाददाता। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव पंजूसराय में गुरुवार दोपहर ऋण से परेशान एक सब्जी विक्रेता ने पेट्रोल उड़ेल खुद को आग के हवाले कर लिया। मकान खाली कराने के लिए बैंक से पहुंची टीम से नोकझोंक के बीच उठे इस कदम से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाते हुए गंभीर रूप से झुलसे सब्जी विक्रेता को बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, दूसरी तरफ भारी विरोध के बीच बैंक टीम बिना कार्रवाई गांव से उल्टे पांव लौट गई। घटना के बाद करीब एक घंटे तक गांव में हंगामे के हालात बने रहे। उपचार के बीच सब्जी विक्रेता की हालत में अब पहले से सुधार बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पीएम सूर्य घर योजना में बैंकों में फंसी फाइलें, डीएम से शिकायत ऋण की जानकारी जानकारी के मुताबिक ...