सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती नदी के ककरही पुल से एक युवक ने रविवार को नदी में छलांग लगा दिया। नदी में नहा रहे बच्चों ने देखा और शोर मचाया तो आसपास मौजूद रहे ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के बड़गों गांव निवासी विशाल उर्फ बबलू (20) पुत्र स्वामीनाथ रविवार दोपहर में ककरही पुल से बूढ़ी राप्ती नदी में छलांग लगा दिया। जिसे मौके पर नहा रहे बच्चों ने देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और विशाल को बचा लिया। लोगों ने बताया कि विशाल मंदबुद्धि का है और पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने विशाल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.