रुडकी, अप्रैल 29 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली की नई बस्ती में दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष के युवक ने बुजुर्ग से मारपीट कर दी। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। बुधवार बुजुर्ग ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर बताया कि पड़ोसी युवक आए दिन उनके परिवार के साथ गाली गलौज करता है। बुधवार की सुबह वह गाली गलौज कर रहा था। विरोध करने पर युवक और उसकी मां ने उनके साथ मारपीट करते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि बीच बचाव कराने आए परिजनों से भी मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- गाली गलौज का विरोध करने पर किया हमला एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.