बहराइच, मार्च 30 -- जरवलरोड, (बहराइच) संवाददाता। जिले में एक छोटे भाई ने मामूली विवाद के चलते अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। घायल को पहले सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अबुल्लापुर निवासी 28 वर्षीय रजत वर्मा पुत्र राजेश कुमार वर्मा अपनी पत्नी और छोटे भाई हरसू के साथ रहता है। रविवार की रात करीब एक बजे छोटे भाई हरसू ने बड़े भाई रजत को जानवर भगाने के बहाने घर के पास खेत में ले गया।खेत में पहुंचने के बाद हरसू ने शौचालय जाने का बहाना बनाया और वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह पीछे से आया और रजत की पीठ पर चाकू से वार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने लाठियों से भी हमला किया। रजत के शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.