औरैया, अप्रैल 4 -- फफूंद, संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम भौनकपुर में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 25 वर्षीय कुलदीप ने शुक्रवार रात अपने घर की छत पर पिलर में लगे सरिया से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदा बनाकर जान दे दी। वह अपनी पत्नी के साथ अलग मकान में रहता था। परिजनों के मुताबिक उसकी शादी करीब 11 महीने पहले 29 अप्रैल 2025 को इटावा जनपद के नगला जोर निवासी युवती से हुई थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी।शनिवार तड़के जब ग्रामीण गेहूं की कटाई के लिए खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर छत पर लटके शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर सो रही पत्नी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिता लाखन सिंह समेत अन्य परिजन मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.