सीतापुर, अप्रैल 27 -- बिसवां, संवाददाता। कस्बा स्थित मंसाराम मंदिर के पास सोमवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।बिसवां के मोहल्ला अमरनगर निवासी अंकुश (22) पुत्र संतोष कुमार विश्वकर्मा ने शमशान घाट में लगें एक पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सड़क से गुजर रहे लोगों ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा तो तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और बिसवां कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मृतक के नशे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.