चित्रकूट, मार्च 5 -- चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर थाना क्षेत्र के सकरौहा गांव में होली के दिन बुधवार की दोपहर युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी की वजह अभी सामने नहीं आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सकरौंहा निवासी 36 वर्षीय कल्लू ने बुधवार को दोपहर करीब दो बजे घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उस दौरान उसकी पत्नी मानता शौंच के लिए खेतों की तरफ चली गई थी। जबकि बच्चे घर के बाहर होली खेल रहे थे। घर के अंदर उस समय परिवार कोई सदस्य मौजूद नहीं था। परिजनों के मुताबिक कल्लू शराब अधिक पीता था। होली में भी उसने शराब पी ली थी। शौंच के बाद वापस लौटी पत्नी ने पति को फंदे पर लटका पाया। फंदे पर पति को लटका देख पत्नी की चीख निकल गई। शोरगुल सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.