उन्नाव, मार्च 29 -- फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र के अदिलापुर गांव के रहने वाले युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत होने की पुष्टि हुई है। अदिलापुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय गेंदेलाल का शव घर के अंदर शनिवार शाम फंदे से लटका मिला। मृतक गेंदेलाल इस समय घर पर अकेले रहता था। उसकी पत्नी बिहार प्रांत की थी, जो कई माह पहले अपने बच्चों को लेकर चली गई थी। मृतक गेंदेलाल किसानी और मजदूरी करके जीवन यापन करता था। मौत को लेकर परिजन भी कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके, कि उससे यह कदम क्यों उठा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.