नवादा, जनवरी 5 -- गोविंदपुर, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में रविवार की सुबह 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिरजू साव के 19 वर्षीय इकलौते पुत्र टार्जन कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक की छोटी बहन खुशी कुमारी ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, तभी उसने अपने भाई के कमरे में झांककर देखा। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर का दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गई। उसका भाई फांसी के फंदे से झूल रहा था। तत्काल इसकी जानकारी अपनी मां को दी। यह खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.