युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पंखे से लटका मिला शव
कन्नौज, अगस्त 19 -- चपुन्ना, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के शिवसिंहपुर गांव निवासी एक युवक ने नोयडा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक युवक वहां अपने बहनोई के साथ रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। अनुज का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शिवसिंहपुर गांव निवासी अनुज प्रताप (21) पुत्र उदय प्रताप नोएडा में अपने बहनोई बृजेश कुमार के साथ किराए के कमरे में रहता था। वह वहां सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। अनुज ने पंखे से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय उसने यह कदम उठाया उस समय उसके बहनोई ड्यूटी करने गए थे। मकान मालिक प्रवीण शर्मा ने कमरे का यह नजारा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही मृतक अनुज के परिजनों को भी हादसे से अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.