इटावा औरैया, जुलाई 12 -- जसवंतनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम शाहजहाँपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। 28 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर बनी पानी की टंकी की रेलिंग पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। यह भी पढ़ें- Banka News: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्यघटना का विवरण शाहजहांपुर निवासी 28 वर्षीय मोहन यादव का शव रविवार सुबह अपने घर के बाहर पानी की टंकी पर फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Bijnor N...