युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कोहराम
संभल, मई 31 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव किरारी में एक 22 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की। जानकारी के मुताबिक गांव किरारी निवासी 22 वर्षीय युवक ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रोगी था और उपचार चल रहा था और इसी के चलते वह काफी समय से अवसादग्रस्त रहता था। शनिवार सुबह उसने घर के कमरे में कुंडे से लटककर अपनी जान दे दी। वहीं परिजनों ने मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। दोपहर बाद परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.