अमरोहा, जनवरी 23 -- बछरायूं। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के 21 वर्षीय पुत्र ने अपने घेर में बने टीन शेड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकारी होने पर कोहराम मच गया। आननफानन युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरते हुए जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की। वहीं परिजनों ने मामले में कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि परिजनों की ओर से कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी गई, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। देर शाम मृतक का गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.