अमरोहा, फरवरी 12 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव गादीखेड़ा में एक युवक ने बुधवार दोपहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव गादीखेड़ा निवासी मदन सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सोसहाय ने बुधवार दोपहर क्षेत्र के गांव चुचैला कला के पास एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने जब शव को पेड़ पर लटका देखा तो सूचना परिजनों को दी। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर व पोस्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.