युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
लातेहार, अगस्त 4 -- मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मटलौंग गांव स्थित उरांव टोली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवलाल उरांव (25), पिता मंगलदेव उरांव उरांव टोली, मटलौंग निवासी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मनिका थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.