सिमडेगा, अप्रैल 27 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खालीजोर गांव में एक युवक ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया कि पवन बड़ाईक, उम्र 19 वर्ष रविवार की रात में अपने रूम में फांसी लगा ली। घटना की रात में मृतक के माता पिता उक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए गए थे। बताया गया कि मृतक बारहवीं कक्षा का छात्र था। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। पुलिस हर विंदु पर जांच कर रही है।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.