साहिबगंज, अप्रैल 11 -- बोरियो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मंझवैय गांव के बेर के पेड़ से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का फंदे से लटका एक शव बरामद किया है। शव की पहचान मोती पहाड़ी पंचायत के मजवंय के बेटका बेसरा (40) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह मृतक के घर के आगे स्थित बेर के पेड़ से फंदे से लटका शव बरामद किया। युवक शादी- शुदा था एवं एक छोटा बच्चा भी है। उधर, ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना से एएसआई सुधीर कुमार तिवारी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। इसबीच थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि युवक मानसिक रूप से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...