युवक ने फंदे से लटक की खुदकुशी
उन्नाव, जून 8 -- नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के छतेईखेड़ा गांव के युवक ने सोमवार दोपहर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मौत को लेकर परिजन बेहाल होते रहे।छतेईखेड़ा गांव के 20 वर्षीय रितेश यादव पुत्र राकेश गांव में बैट्री चार्जिंग की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसे लेकर परिजन असहमति जता रहे थे। सोमवार वह फूफा के यहां आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में परिजनों के साथ गया था। वहां से लौटने के बाद वह घर में अकेला था। इसी दौरान उसने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जब परिजन घर पहुंचे तो उन्होंने खिड़की से उसे लटका देखा, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, कोतवाली निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना अभी प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.