सीतापुर, मार्च 5 -- बहादुरगंज, संवाददाता। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक युवक शराब का आदी था। रामपुर मथुरा इलाके के गुलाल पुरवा मजरे गढ़चप्पा निवासी 26 वर्षीय रमाकांत यादव ने 3 मार्च की शाम बड़े भाई से किसी काम के लिए पैसा मांगा था। परिजनों के मुताबिक उसके बाद वह बाइक से क्षेत्र के ही चतुरीपुरवा गांव में अपने मामा के यहां चला गया था। वहां से वापस आने के बाद उसने घर में बाइक खड़ी की और गांव के उत्तर दिशा 100 मीटर की दूरी पर चिलविल पेड़ में गमछे से फंदा डाल कर जान गवां दी। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस बुलाई। एसएचओ श्यामू कनौजिया ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भा...