मुजफ्फरपुर, मई 2 -- देवरियाकोठी। विशुनपुर सरैया गांव में गुरुवार की रात एक युवक फंदे से लटक गया। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत गई। मृतक मोहन महतो (25) था। ग्रामीणों ने बताया कि मोहन के रिश्तेदार में शादी थी। शादी में उसकी पत्नी पहले चली गई थी। इस कारण मोहन गुस्से में था। परिजनों ने रात में ही युवक का दाहसंस्कार कर दिया। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- शादी में जाने के लिए बारात की गाड़ी में नहीं मिली सीट, इतनी सी बात पर आहत युवक ने कर लिया सुसाइड यह भी पढ़ें- पूर्णिया :बारात के लिए निकला, गाड़ी में नहीं मिली जगह तो घर आकर युवक ने दे दी जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...