युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
सिद्धार्थ, मई 21 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौरा अलीदापुर गांव में एक युवक ने घर के कमरे के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई है।चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौरा अलीदापुर गांव निवासी प्रदीप कुमार (30) मंगलवार की रात घर के अंदर सोने के लिए गया था। बुधवार सुबह नहीं उठने पर परिवार के लोगों ने कमरे के अंदर देखा तो पंखे में कपड़े के फंदे से लटका हुआ देख चौंक उठे। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर चिल्हिया पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर शव को नीचे उतारकर परिवार व ग्राम प्रधान पंकज चौबे आदि की उपस्थिति में पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक प्रदीप कुमार की पत्नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.