गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की खुशहाल पार्क कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने कमरे की छत पर लगे गार्डर में रस्सी की सहायता से फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुशहाल पार्क ग्रीन सिटी कॉलोनी में करीब 33 वर्षीय असलम पिछले चार वर्ष से इस्लाम के मकान में पत्नी मदीना व पांच बच्चों के साथ रहते थे। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। पत्नी मदीना रिश्तेदार में शादी होने के चलते 11 फरवरी को बिहार गई थी। असलम बुधवार रात बच्चों के साथ कमरे में सोए थे। बच्चों ने गुरुवार सुबह पिता को छत पर लगे गार्डर से लटकता देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी लोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.