गोंडा, अप्रैल 28 -- नवाबगंज, गोंडा,संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के खड़ौवा गांव में सोमवार की देर रात बीस साल के रतिराम उर्फ सुकई पुत्र राम भरोसे ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह जब घरवालों को पता चला तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि कि मृतक रतिराम उर्फ सुकई अविवाहित था और कुछ दिन पहले विदेश से लौटा था। घर लौटने के बाद से ही वह कुछ बदला बदला सा लग रहा था। परिजनों के मुताबिक वह बीते कुछ दिनों से तनाव और मानसिक समस्याओं से जूझ रहा था। घर वाले उसकी परेशानी भाँप तो रहे थे लेकिन यह नहीं जानते थे कि बात इतनी गहरी है। उसे ठीक करने के लिए परिवार ने पूजा-पाठ भी कराया था लेकिन उसके मन की पीड़ा कम नहीं हो सकी।सुकई तीन सगे भाइयों में सबसे छोटा था और घर में सबका लाड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.