देवरिया, मई 13 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हरपुर कला में मंगलवार की सुबह एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।गांव के रहने वाले मुकेश सिंह (36) पुत्र राजमंगल सिंह सुबह भोजन करने के बाद अपने कमरे में चले गए। बहुत देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजन परेशान हो गए। घर वाले जब कमरे का फाटक खोल कर अंदर गए तो अवाक रह गए। मुकेश सिंह पंखे के हुक से लटक रहे थे। यह देख परिजन तत्काल उन्हें उतारा और महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- पत्नी से विवाद होने पर हाइड्रा चालक ने फांसी लगाकर दी जान मां द्रौपती देवी, पत्नी कालिंदी देवी दहाड़ मारकर रोने लगी। परिजनों के अनुसार मुकेश सिंह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।

हि...