युवक ने फंखे से लटक की आत्महत्या
मधुबनी, मई 22 -- फुलपरास। थाना क्षेत्र अंतर्गत सुग्गापट्टी गांव निवासी अशोक कुमार कैबार का 27 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार ने अपने घर में लगा छत पंखा में रस्सी का फंदा लगा कर बीते रात आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम कराने मधुबनी भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि परिजन द्वारा लिखित बयान पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। यह भी पढ़ें- धनसोईं में फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.