मुजफ्फर नगर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना बुढ़ाना कस्बे में मंगलवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। प्रेम प्रसंग के विवाद में 19 वर्षीय युवती को उसके प्रेमी ने मारपीट के बाद छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवती का मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।कांधला रोड निवासी रिजवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके साले इस्तिकार निवासी पत्थरगढ़, पानीपत का लंबे समय से उनकी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि 12 जुलाई की सुबह इस्तिकार अपने साथी नदीम और तीन अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंचा। युवती को साथ ले जाने का दबाव बनाने लगा। यह भी पढ़ें- जीजा की बहन से इश्क, प्रेमिका ने साथियों के सामने कर दी बेइज्जती, फिर साले ने.. विरोध करने पर उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान इस्तिकार आपा खो बैठा और मारपीट कर उसने युवती क...