कौशाम्बी, मई 2 -- तहसील चायल के सिकंदरपुर बजहा गांव में नाली निर्माण को लेकर युवक ने ग्राम प्रधान पर दबंगई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम से मामले की शिकायत करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सिकंदरपुर बजहा गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र मनमोहन लाल का कहना है कि उसका मकान पहले से ही सीलन और जर्जर हालत में है। यदि मकान की दीवार से सटाकर नाली बनाई गई तो दीवार और कमजोर हो जाएगी, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उसने प्रधान से नाली को रास्ते के बीचोबीच या दोनों किनारों से बनवाने की मांग की, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। पीड़ित का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने कहा कि नाली दीवार से सटाकर ही बनेगी और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मनोज कुमार ने यह भी आरोप लगाय...