कानपुर, दिसम्बर 20 -- देवराहट थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव के रहने वाले एक युवक ने गांव के बाहर खड़े एक नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रेमपुर गांव का रहने वाला बत्तीस साल का सोनू पुत्र कालिका प्रसाद खेती किसानी करता था। इधर कुछ दिनों से वह शराब पीने का आदी हो गया था। इस कारण उसका अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार देर रात नशे की हालत मे घर पहुंचने के बाद उसका परिजनों से विवाद हो गया। इसके बाद रात में वह खेत पर गया और नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह खेतों की तरफ गए लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.