युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान
हरदोई, मई 21 -- सुरसा। ग्राम सेमरा चौराहा बघौली रोड पर गुरुवार की देर रात एक युवक ने फांसी लगा ली। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह खेतीबाड़ी करता था। अवनीश ने घर के बाहर छप्पर के पास स्थित पेड़ पर साड़ी की लेस का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। देर रात जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो घटना की जानकारी हुई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विश्वास शर्मा ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसकी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.