सोनभद्र, अप्रैल 18 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में शुक्रवार की रात युवक ने फांसी लगाकर जान दे दिया। शनिवार की सुबह जब परिजन उठे तो दरवाजे पर जामुन के पेड़ से युवक का लटकता शव देखकर अवाक रह गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव निवासी 28 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र दीनानाथ और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि शुक्रवार को पुष्पेंद्र के भाई के बेटे की बरही थी, जिसमें मेहमान भी आए हुए थे। रात को खाने के बाद घर में ही पति पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में युवक ने फंदा लगाकर दी जान इसके बाद पति ने रात में ही दरवाजे के सामने स्थित जामुन के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.