युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान
फतेहपुर, जून 26 -- चौडगरा। मलवां थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव निवासी अविनाश यादव पुत्र राममनोहर यादव शुक्रवार को घर से निकल गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। दोपहर बाद परिजनों को जानकारी मिली कि उसका शव बड़ौरी गांव के पास स्थित एक बगिया में फांसी के फंदे से लटक रहा है। मौके पर पहुंचे परिजनों में शव देख कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह भी पढ़ें- फंदे से लटककर युवक ने दी जान,परिवार में मचा कोहराम यह भी पढ़ें- घर से गायब युवक का पेड़ से लटका मिला शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.