रुडकी, अप्रैल 8 -- क्षेत्र के एक गांव में पिता की डांट से नाराज होकर 20 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदाकर लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह ग्रामीणों को युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। मंगलवार शाम सुल्तानपुर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवक को उसके पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। इससे नाराज होकर युवक घर से चला गया और रातभर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की और आसपास के गांवों और रिश्तेदारियों में भी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह एक किसान जब अपने खेत की ओर जा रहा था, तो उसने एक पेड़ से युवक का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके...