बांदा, अप्रैल 30 -- बांदा। पत्नी पर लगाए गए आरोपो से परेशान पति ने अपने ऊपर पेट डाल कर खुद को आग लगा लिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चित्रकूट जिले के सोनेपुर कर्वी निवासी 25वषीय ऋषिराज पुत्र कृष्णकुमार ने गुरूवार की सुबह अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा लिया। शोर गुल सुनकर मौके पर पहुंची पत्नी ने उसकी आग बुझाई। उसे कर्बी स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । पत्नी सुनीता ने बताया कि उसने एक जमीन खरीदी है। यह भी पढ़ें- पत्नी से झगड़ने के बाद पेट्रोल डालकर लगाई आग, बांदा रेफर उस जमीन पर वह चचिया ससुर हिस्सा मांग रहा था। उसने हिस्सा देने से मना कर दिया। इसी से नाराज हेाकर चाचा चाची उसके ऊपर तरह तरह के आरोप लगाने लगे। इन्ही आरोपो स...