सोनभद्र, मार्च 20 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार की शाम चार बजे एक युवक ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस ने माचिस जलाने से पहले ही युवक को काबू कर लिया। पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना होते होते बची। युवक ने घरेलू समस्याओं से परेशान होकर यह कदम उठाया। रेणकूट चौकी क्षेत्र के नगर निवासी 27 वर्षीय विकास अग्रवाल पुत्र विनोद अग्रवाल शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मुख्य चौराहे के पास स्थित पुलिस चौकी के सामने पहुंचा। वहां उसने अपने साथ लाए लगभग 5 लीटर पेट्रोल से भरे गैलन को अपने ऊपर उड़ेल लिया। देखते ही देखते उसका पूरा शरीर पेट्रोल से भींग गया। पेट्रोल डालने के बाद वह माचिस जलाने ही वाला था, इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल पास में खड़े सिपाहियों को सूचना दी। सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.