फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- फर्रुखाबाद। काशीराम कॉलोनी निवासी अमन ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। युवक को दोबारा मेडिकल के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां परिजनों ने हंगामा कर दिया। अमन का आरोप था कि दो दिन पूर्व पुलिस ने उसके घर के बाहर उसके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को दोबारा मेडिकल के लिए अस्पताल लाए जाने पर परिजन नाराज हो गए और पुलिस के खिलाफ विरोध जताया।वहीं थाना प्रभारी मऊदरवाजा अजब सिंह ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। उसका मेडिकल कराया गया था, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस पर लगाए जा रहे मारपीट के आरोप निराधार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...