गाज़ियाबाद, मई 1 -- मुरादनगर,चंद्रशेखर त्यागी। गांव सौंदा निवासी एक युवक ने मुरादनगर थाना पुलिस पर चौकी में हिरासत में रखकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री और पुलिस कमिशनर से शिकायत की है। निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव सौंदा निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि गुरुवार को एक फोन आया। फोन करने वाले ने मुरादनगर थाने का सिपाही बताया और कहा कि तुमने किसी से तीन लाख रुपये लिए हैं,शिकायत आई है। शिकायत के निपटारे के लिए मुरादनगर थाने आना होगा। प्रमोद कुमार गुरुवार शाम को रेलवे रोड स्थित महिला पिंक बूथ पर पहुंच गया। आरोप है कि वहां पर मौजूद एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों ने पूरी रात उसके साथ मारपीट की। शुक्रवार सुबह परिजनों के पहुंचने पर प्रमोद को छोड़ा गया। पीड़ित का कहना है कि उसने किसी से कोई पैसा नहीं लिया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्...