कौशाम्बी, मई 18 -- कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव की रैना देवी ने बताया कि रविवार शाम वह बकरी चराने खेतों की ओर गई थी। चरते हुए बकरी गांव के ही शिवमोहन के खेत में चली गई। आरोप है कि इसी बात पर उसने लाठी से पीट-पीटकर बकरी की हत्या कर दी। विरोध पर पीड़िता के साथ भी अभद्रता की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...