बलिया, अप्रैल 26 -- बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में शनिवार की रात एक युवक ने सास और पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने ससुर तथा अपने तीन साल के बेटे को हमला कर घायल कर दिया। घायल ससुर को वाराणसी रेफर किया गया है। नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर निवासी 55 वर्षीय अंतू गुप्ता ने अपनी बेटी 22 वर्षीय प्रीति की शादी कुछ साल पहले गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी अमित गुप्ता से की थी। ससुराल में विवाद होने के चलते प्रीति कुछ महीनों से तीन साल के पुत्र के साथ मयका में रह रही थी। रात में ससुराल पहुंचा अमित पड़ोसी के दीवार के सहारे छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचा तथा पत्नी, सास 50 वर्षीय सुशीला, ससुर अंतू और अपने पुत्र अवि पर चाकू से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- मां ने 5 महीने की बेटी को पीटकर मार डाला, सास को फंसाने के लिए रची साजिश ...