गौरीगंज, अप्रैल 11 -- अमेठी। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत बनकटवा गांवम में एक युवक ने अपनी पत्नी तथा सास को पीटकर घायल कर दिया। बनकटवा निवासी हनुमान की पुत्री रीता यादव की शादी 10 वर्ष पूर्व सुल्तानपुर जिले के लोकैयापुर गांव में हुई थी। कुछ दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। पत्नी दो वर्ष से अपने पिता के यहां बनकटवा में रह रही थी। आरोप है कि शनिवार को दोपहर बाद हनुमान का दामाद अपने पिता तथा चार अन्य साथियों के साथ चार पहिया वाहन से उसके घर आया और किसी बात को लेकर पत्नी रीता की पिटाई करने लगा। बीच बचाव करने जब उसकी मां बिजली देवी तथा भाभी पहुंची तो उन्हें भी हमलावरों ने पीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और भाग रहे लोगों में से एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं मारपीट में घायल रीता और बिजली यादव को सीएचसी में भर्ती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.